उत्तरप्रदेश : प्रशासन विभाग ने जारी किया वर्ष 2022 के सार्वजनिक अवकाश का कैलेन्डर, रविवार के दिन पड़ रहे पांच त्यौहार

By: Ankur Wed, 27 Oct 2021 5:33:18

उत्तरप्रदेश : प्रशासन विभाग ने जारी किया वर्ष 2022 के सार्वजनिक अवकाश का कैलेन्डर, रविवार के दिन पड़ रहे पांच त्यौहार

उत्तरप्रदेश में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 2022 के सार्वजनिक अवकाश का कैलेन्डर जारी किया गया हैं। वर्ष 2022 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 29 निर्बाधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं। पांच त्यौहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं जिसकी वजह से कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा। साल 2022 में 10 अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 9 अक्टूबर को बारावफात और 25 दिसंबर को क्रिसमस रविवार के दिन आ रहे हैं।

रक्षा बंधन 12 अगस्त शुक्रवार के अवकाश के बाद 13 अगस्त को शनिवार और 14 अगस्त रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार तक लगातार चार दिन की छुट्टियों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा।

साल 2022 में 24 अक्टूबर को दिवाली मनाने के बाद 25 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर जाना होगा। गोवर्धन पूजा का अवकाश 26 अक्टूबर का होगा। हालांकि होली पर अधिकारी और कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियां मना पाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसचिव उमेश कुमार के मुताबिक हिंदू पंचांग में गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को होगी। इसलिए 25 अक्टूबर को अवकाश नहीं होगा।

ये भी पढ़े :

# निक्की तंबोली की ये 10 तस्वीरें उड़ा देगी आपके होश, 5वीं और 7वीं फोटो से नजरे हटाना होगा मुश्किल

# बिहार : लूडो खेल में जीतना बना जानलेवा, हारने वाले दोस्तों ने चाकू मारकर की हत्या

# नशे के खिलाफ मिली मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई कश्मीर से लाई गई 14 करोड़ की ड्रग्स

# रणबीर-आलिया की शादी पर बोलीं सोनी राजदान, पूजा बत्रा और अनुराधा पौडवाल के बर्थडे पर जानें ये बातें

# जादूगर बन गई उर्वशी रौतेला, फैन्स के साथ वीडियो शेयर कर दिखाया करतब

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com